रीवा: आधा दर्जन सरहंगों ने युवक को सरेराह रोका फिर पीटा और...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। मप्र के रीवा जिले (Rewa District) में आधा दर्जन लोगों ने सरेराह एक युवक को रोककर जमकर मारपीट की। साथ ही युवक के पास से रुपए व बाइक छीन कर बदमाश चंपत हो गए। पीडि़त की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना मऊगंज थाने के दुआरा गांव की है।

जितेंद्र सिंह निवासी कंजरा थाना लौर बुधवार को बाइक में सवार होकर अपने जीजा के घर शाहपुर गया था। वहां से 50 हजार लेकर वापस घर लौट रहा था। शाम 7 बजे मऊगंज थाने के दुआरा गांव के समीप स्थित पुलिया के पास पहुंचा तभी आधा दर्जन लोगों ने उसको रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।

पीडि़त ने पैसा देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने युवक से मारपीट की। इसके बाद युवक के पास रखे 50 हजार रुपए व उसकी मोटरसाइकिल छीनकर मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एक आरोपी की पहचान आरबी सिंह के रूप में हुई है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जितेन्द्र के मुताबिक सभी आरोपी सड़क के किनारे खड़े हुए थे और जैसे ही वह पहुंचा तो उसकी गाड़ी को रोक लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Similar News