रीवा: अमहिया में मिला मानव का कटा पैर, मचा हड़कंप
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। अमहिया थाना अंतर्गत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पीछे मानव अंग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अमहिया पुलिस ने उक्त अंग को जब्त करके जांच के लिए उसे संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पीछे कटा हुआ पैर देखा गया है। सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस बल भेजा गया और मौके से पुरुष का कटा हुआ पैर प्राप्त हुआ है। जिसे जब्त कर जांच के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उक्त कटा हुआ पैरा कैसे पहुंचा।
लगा रहे आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त कटा हुआ पैर किसी पुरुष का है। पुलिस सघन पूर्वक जांच करे तो और भी अंग उसके बरामद हो सकते हैं। वही पुलिस का मनना है कि लाबारिश हालत में पड़ा हुआ मानव का यह पैर किसी दुर्घटना में कटा होगा और चिकित्सकों ने परिजनों को कटे हुए अंग को डिस्चार्ज करने के लिए दिए लेकिन परिजनों ने अस्पताल के पीछे ही उसे फेंक दिया होगा। हालांकि पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
इनका कहना है मामले की जांच की जा रही है उक्त कटा हुआ अंग जांच के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।----शिवेंद्र सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक रीवा।