रीवा: अमहिया बनेगा नया पुलिस स्टेशन, इन क्षेत्रों को काटकर बनेगा नया थाना

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। नववर्ष 2020 पर मध्य प्रदेश के रीवा शहर को बड़ी सौगात मिली है। बताया गया कि नए साल के मौके पर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा शहर में बढ़ रहे क्राइम को रोकने और अपराधों को नियंत्रण करने के उददेश्य से नवीन थाना बनाया गया है। यह शहर का सातवां थाना होगा जो शुक्रवार को अस्तित्व में आ जाएगा।

प्रभारी मंत्री द्वारा थाने का उद्घाटन किया जाएगा। जिसके बाद थाने में कामकाज शुरू हो जाएगा। अभी तक शहरी थानों की संख्या 6 थी। जो अब बढ़कर सात हो जाएंगी। अभी तक रीवा में सिविल लाइन, विश्वविद्यालय, बिछिया, समान, चोरहटा और कोतवाली थाने थे।

इन क्षेत्रों को काटकर बनेगा नया थाना अमहिया थाना मानस भवन के समीप स्थित सफ़रउद्दीन हाउस भवन में संचालित होगा। इसमें सिविल लाइन व समान थाने का क्षेत्र काटकर शामिल किया गया है। सिविल लाइन थाने का काफी हिस्सा इसमें शमिल किया गया है। गुरुवार को एसपी आबिद खान, नगर पुलिस अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह ने थाना भवन का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उद्घाटन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया शुक्रवार को थाने का उद्घाटन करेंगे। नगर पुलिस अधीक्षक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि उद्घाटन की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार से थाने में विधिवत कामकाज शुरू हो जाएगा।

Similar News