रीवा : अपने ही कार्यकर्ता से नाराज होकर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने आपा खोया, लातों से पीटा मारा घूसा मारकर कमरे से किया बाहर, वीडियो वायरल, MP में हड़कंप
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा. मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा और खेल मंत्री जीतू पटवारी अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उसके बाद वो कार्यकर्ताओं को कमरे से बाहर धक्के मार कर बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। जीतू पटवारी का ये वीडियो रीवा जिले का है। बता दें कि मंत्री जीतू पटवारी सोमवार को एक दिवसीय प्रवास में रीवा पहुंचे थे यहां उन्होंने कार्यकर्ता की पिटाई की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ हंगामा जीतू पटवारी सोमवार को रीवा में मीडिया को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान कार्यकर्ताओं की गुटबाजी खुलकर दिखी। इससे नाराज मंत्री जीतू पटवारी ने पहले बाहर करने लगे फिर उसके पैर में लात मारी और फिर कार्यकर्ता को घूसा मारते हुए कमरे से बाहर कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो बना लिया और फिर ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।