रीवा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज़ रफ़्तार जीप, दर्जन भर यात्री घायल

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

मध्यप्रदेश के रीवा (Rewa) जिले में तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए है जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के कारण अभी तक सामने नहीं आए है।

घटना सेमरिया थाने के कुल्लू मोड़ की बताई जा रही है। जीप में सवार होकर कुछ लोग बसामन मामा में दर्शन करने गए थे। सांयकाल सभी लोग वापस लौट रहे थे। जीप जैसे ही सेमरिया थाने के कुल्लू मोड़ के समीप पहुंची तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार जीप लहराते हुए सड़क के किनारे पलट गई।

Similar News