रीवा: RTO से पहचान वाले का ट्रक छुड़ाने के लिए BJP विधायक का प्रशासनिक काम में अड़ंगा
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। बीजेपी विधायक (BJP MLA) प्रदीप पटेल (Pradeep Patel) जो रीवा की मऊगंज (Mauganj) सीट से विधायक हैं. उन पर आरोप है कि इन्होंने अपनी जान-पहचान वाले शख्स का ट्रक आरटीओ विभाग से छुड़ाने के लिए सड़क जाम कर दिया. जिससे कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे. सड़क जाम होने के बाद आरटीओ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पता चला जिस ट्रक को छुड़ाने के लिए विधायक जी ने जनता को जाम में फंसाया उस ट्रक पर लाखों का टैक्स बकाया है.