रीवा: Little Bambino’s School में पतंगोत्सव की धूम
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। नगर के विध्य बिहार कालोनी स्थित लिटिल बैम्बिनोज स्कूल में लोहड़ी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भव्य पतंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत पतंग उड़ाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज का आयोजन बच्चों के लिए किया गया। जिसमें पासिंग द पार्सल, रेस, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर आदि में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर लुत्फ उठाया। साथ ही सभी ने पतंगबाजी का भी भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. गायत्री शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उड़ती हुई ऊँची पतंगें उमंग व नई स्फूर्ति के साथ जीवन में ऊपर उठने का संकेत देती है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रान्ति भारत के हर राज्य में विभिन्न नामों से मनाया जाता है. कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे संक्रांति ही कहते हैं जबकि तमिलनाडु में इसे पोंगल कहा जाता है। मकर संक्रान्ति, जनवरी महीने की 14वीं या 15वीं तिथि को ही मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रान्ति के दिन से ही सूर्य की उत्तरायण गति भी प्रारम्भ होती है. यह त्यौहार सूर्य को समर्पित है। गुड़िया तिवारी, अक्षिता खर,े नीतू सिंह, नम्रता तिवारी, सीमा दुबे, शालिनी मिश्रा, स्वाति शुक्ला, तपस्या सिंह, प्रीति सिंह आदि ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया।