ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे ''12वीं पास छात्र ने दोस्ती के खातिर दे दी BSC द्वितीय वर्ष की परीक्षा'', पकड़ा गया तो इस तरह मचाया हड़कंप : REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा. दोस्ती के खातिर 12वीं पास छात्र बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने पहुंच गया लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई। उसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया है जहां पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। मामला टीआरएस महाविद्यालय का बताया जा रहा है। महाविद्यालय में बीएससी सेकेंड ईयर में अध्ययनरत छात्र अमन वर्मा की जगह महाविद्यालय के होम एग्जाम देने के लिए एक दूसरा छात्र आया था। छात्र की जगह उसे देख कर जब दूसरे छात्रों ने उसे जानकारी लेनी चाही वह गुमराह करने लगा। उसे पकडक़र छात्र प्राचार्य कक्ष में लेकर आए जहां उसने पूरे मामले की जानकारी दी। प्राचार्य द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस कॉलेज पहुंची और फर्जी छात्र को पकडक़र थाने ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी व परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़ा गया छात्र नाबालिग है जिस पर उसे बाल न्यायालय में पेश किया गया। पकड़ा गया छात्र अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने के लिए कॉलेज आया था जिसे क्लास के दूसरे छात्रों ने पहचान लिया और पूरा मामला सामने आ गया।
महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र मारपीट के मामले में फरार महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र अमन वर्मा मारपीट के मामले में फरार था। सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ अपराध का हुआ था जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पहले दिन आरोपी छात्र ही परीक्षा देने के लिए आया था लेकिन उसकी तलाश में पुलिस पहुंच गई। आरोपी को संदेह था कि वह दुबारा महाविद्यालय गया तो पुलिस उसे पकड़ लेगी। फलस्वरुप उसने अपने दोस्त को परीक्षा देने कालेज भेज दिया।
एक परीक्षा दे चुका है फर्जी छात्र पकड़ा गया फर्जी छात्र एक परीक्षा में बैठ चुका है। दरअसल दूसरा प्रश्न पत्र उसने ही हल किया था। उस दिन छात्रों ने भी उसकी ओर ध्यान नहीं दिया जिससे वह तीसरे प्रश्न पत्र में भी शामिल होने कालेज पहुंच गया और इस बार उसकी करतूत सामने आ गई।
छात्र मारपीट के मामले में फरार था राजकुमार मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि छात्र मारपीट के मामले में फरार था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पकड़े जाने के डर से उसने अपने दोस्त को परीक्षा देने भेजा था जिसे महाविद्यालय द्वारा पकड़े जाने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।