युवक की गला घोंटकर हत्या, दरिंदो ने शव की ऐसी हालत की देखने वालो के रोंगटे खड़े हो गए : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। एक युवक की हत्या कर बदमाशों ने उसका शव पेट्रोल डालकर जला दिया। बेखौफ आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सुबह घटना से पूरे गांव में सनाका खिंच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। रोंगटे खड़े कर देेने वाली यह घटना हनुमना थाने के जड़कुड़ गांव की है।

सुबह सड़क के किनारे मिला शव रविवार की सुबह सड़क के किनारे युवक का शव जला हुआ पड़ा हुआ था। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास थी। आग की वजह से उसका पूरा शरीर व कपड़े जल गए थे। फिर भी बचे कपड़ों के अवशेष के आधार पर पुलिस ने कुछ हद तक जानकारी जुटाई है। उसने लाल रंग की जरकीन, हरे सफेद रंग की ईनर, आसमानी रंग का स्वेटर, एक लाल पत्थर लगा सोने की अंगूठी, काले रंग का जूता व मोजा, काले रंग जींस का पंैट पहने हुए था।

शनिवार की रात हुई हत्या आशंका जताई जा रही है कि शनिवार की रात ही युवक की हत्या की गई है और उसे जलाया गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों को जानकारी भिजवाई है। पुलिस ने गुमइंसान की जानकारी मंगवाकर उसके संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि युवक को सड़क के किनारे ही जलाया गया था। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। बाक्स यूपी से युवक को लाकर हत्या करने की आशंका प्रथम दृष्ट्या उक्त युवक की यूपी से लाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। युवक आसपास के गांव का नहीं था। रात में उसे यहां लाया गया है और उसकी हत्या कर लाश को जला दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। इससे पूर्व भी यूपी से लोगों को लाकर उनकी हत्या की घटनाएं सीमावर्ती थानों में हुई है जिनमें अधिकांश शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

Similar News