बिना मंजूरी बनी कालोनियों को वैध करने शुरू हुई प्रक्रिया : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा। शहर की अवैध कालोनियों को वैध करने निगम प्रशासन ने एक बार फिर प्रक्रिया शुरु कर दी है, जनता के ही सहयोग से यहां विकास कार्य भी किए जाएंगे। कुछ कालोनियों का चिहिंत कर निगम के इंजीनियरों ने यहां काम भी शुरु करा दिया है। ऐसी कुछ कालोनियों का प्रबंधन भी निगम अपने हाथ में लेने को तैयार है। जिनका अंतिम प्रकाशन निगम कर चुका है और उनमें कोई आपिा भी निगम को नहीं मिली है। यह वह कालोनियां है जिनमें निगम की बिना अनुमति अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी।

निगमायुक्त सभाजीत यादव ने इस योजना पर तत्काल कार्य निर्माण शाखा के इंजीनियरों को आदेशित किया है। यदि निगमायुक्त की पहल काम आई तो अवैध कलोनी में रहने वाले लोगो के सर से अवैध का टैग हट जाएगा और वह भी निगम की वैध कालोनियों के निवासी कहलाने लगेंगे। हालांकि शुरुआत में निगमायुक्त ने सभी निगम के सभी इंजीनियर को गिनती की दोदो कालोनियों में काम शुरु करने के लिए कहा है।

जमा कराया जाएगा विकास शुल्क बताया गया कि इस योजना के तहत निगम प्रशासन द्वारा टीम गठित कर अवैध कलोनियों में रहने वाले लोगो से चर्चा की जाएगी, इसके बाद विकास कार्यो के लिए उनसे विकास शुल्क जमा कराकर वहां रोड, नाली, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी और कालोनियों को वैध किया जाएगा। बता दे कि अवैध कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर आए दिन निगमायुक्त के पास मांग की जाती है जिसके बाद उनके द्वारा यह निर्णय अवैध कलोनियों के संबंध में किया गया योंकि निगम द्वारा अवैध कलोनी में किसी प्रकार का विकास कार्य कराया जाना नियमत: गलत है।

Similar News