बर्तन साफ कर रही थी युवती तो युवक ने की छेडख़ानी : REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा. घर के बाहर बर्तन साफ कर रही किशोरी के साथ युवक ने छेडख़ानी की और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिछिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पन्द्रह वर्षीय किशोरी घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। उसी सम आरोपी राकेश कुमार मल्लाह (28) पिता छोटेलाल निवासी भटलो सब्जी बेंचने के बहाने पहुंचा। उसने घर के बाहर किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और जबरदस्ती उसे खींचने लगा। पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दिया और मौके से फरार हो गया। परिजनों के लौटकर आने पर पीडि़ता ने घटना की जानकारी दी जिस पर वे किशोरी को लेकर थाने आए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह गांवों में सब्जी बेंचने के बहाने घूमता है और इस तरह की घटनाएं करता है। थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के बारे में कुछ अन्य घटनाओं की जानकारी मिली है जिनकी तस्दीक की जा रही है।