बड़ी खबर : रीवा की मानी जानी दुकान Rain Forest me खाद्य विभाग का छापा..
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा : मध्य प्रदेश पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब रैन फॉरेस्ट आइसक्रीम पार्लर वाले ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को ही फफूंद लगी आइसक्रीम का डिब्बा चिपका दिया।। जब रात में आईजी परिवार सहित भोजन करने के बाद अंत में आइसक्रीम खाने के लिए डिब्बा खोले तो उनके होश उड़ गए। होश उड़े भी क्यों न दरअसल आइसक्रीम पार्लर वाले ने फफूंद लगी आइसक्रीम का डिब्बा आईजी को पकड़ा दिया। आनन-फानन में पुलिस महानिरीक्षक ने सिविल लाइन पुलिस सहित खाद्य विभाग और राजस्व अमले को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। रविवार की सुबह शटर खुलते ही आला-अधिकारी दुकान के अंदर धमक गए। जांच के बाद ही उसमें मौजूद खामियां सामने आएगी।
ये है मामला : मिली जानकारी के मुताबिक आईजी बंगले में पदस्थ प्रधान आरक्षक शनिवार की रात आईजी के लिए आइसक्रीम खरीद कर ले गए थे। घर जाकर जब उन्होंने डिब्बा खोला तो उससे फफूंद लगी आइसक्रीम निकली। जिसे देखकर आईजी चंचल शेखर सहित अन्य स्टाप के होश उड़ गए। आईजी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस व खाद्य विभाग की टीम ने रविवार की सुबह आइसक्रीम पार्लर में दबिश दी। इस दौरान आइसक्रीम के तमाम सैंपल लिए गए हैं। जांच में पता चला कि एक्सपायरी डेट की आइसक्रीम दुकानदार ने बेची थी। जिसकी वजह से वह खराब हो गई थी। लैब की जांच के बाद ही अन्य खामियां उजागर की जाएंगी।