बघेली व्यंजनों का स्वाद पूरे विश्व में ले जाएंगे : पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा| पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि आईफा के माध्यम से बघेली व्यंजनों का स्वाद पूरे विश्व में ले जाएंगे। पत्रकारों से चर्चा में सिंह ने बताया कि दिल्ली के होटल और रेस्टोरेंट में अब विंध्य का व्यंजन परोसा जा रहा है। आईफा में बघेली व्यंजन शामिल हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के माध्यम से इसमें जरूर सफलता मिलेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि सेहत के प्रति जागरूक लोग कम तेल और कम मिर्ची का भोजन करते हैं।

बघेली व्यंजन में ये दोनों खूबियां हैं। चने की भांजी और बेर्री की रोटी अब सरसों के साग और मक्के की रोटी को टक्कर देने लगी है। वह दिन दूर नहीं, जब छोला-भटूरा, इडली और डोसा की तरह बघेली व्यंजन भी विश्व में पहचान बनाएगा।

Similar News