फाइलों में बंद गुरुजी के 2 करोड़ रुपये का एरियर घोटाला : REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
सरकारी विभागों में होने वाले बड़े घोटालों की असर ही फाइलें जांच करने के बाद बंद कर दी जाती हैं या फिर अपनों को बचाने के लिए कोई न कोई कारण बताकर मामले को दबा दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला वर्ष 2018 है, जहां स्कूलों में पदस्थ गुरुजी को बिना अधिकारियों की अनुमति के करोड़ों रुपये का एरियर बांट दिया गया। इसका खुलासा होने के बाद जांच भी की गई और एफआईआर के निर्देश भी दिए गए लेकिन कुछ नहीं हो सका और अब यह पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कुछ गुरुजी के द्वारा राशि जमा की गई है और कुछ देने के लिए तैयार हैं।
5 स्कूलों में किया गया था भुगतान पांच स्कूलों का मामला सामने सामने आने के बाद तत्कालीन एडीएम शिवराज सिंह वर्मा को जांच सौंपी गई थी। जांच के दौरान उन्होंने एक करोड़ 98 लाख रुपये की गुरुजी एवं प्राचार्यो से वसूली की अनुशंसा की थी। साथ ही इस ही एफआईआर दर्ज करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बावजूद 2018 तक 30 लाख रुपये की वसूली हुई, जबकि 1.31 करोड़ से अधिक की राशि बकाया है। स्थगन के बाद नहीं हो पाई वसूली : उल्लेखनीय है कि मनमानी तौर पर गुरुजी एरियर भुगतान का मामला विधानसभा में गूंजा था। इस पर सरकार ने दोषियों से शीघ्र राशि वसूलने एवं प्राचार्य के विरुद्ध विभागीय जांच करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके कार्यवाही ठंडे बस्ते में चली गई। इसी बीच प्राचार्य, गुरुजी हाईकोर्ट पहुंच गए। इस मामले के विरुद्ध इनके द्वारा स्थगन आवेदन प्रस्तुत किया गया है।