प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक ब्लाक कोआर्डिनेटर का किया गया चयन : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा . कलेक्टर बसंत कुर्रे की अध्यक्षता में आयोजित आत्मा गवर्निग बोर्ड की बैठक में वर्ष 2019-20 में फार्म स्कूल रबी (एलाइड) प्रत्येक विकासखण्ड में एक ग्राम का अनुमोदन दिया गया। रबी सत्र के दौरान प्रत्येक विकासखण्ड में 7 के मान से कुल 63 एलाइड प्रदर्शनों के लिये बरसीम का अनुमोदन दिया गया। बैठक में रबी फसलों की उन्नत तकनीक, प्रधानमंत्री मानधन योजना के अन्तर्गत पंजीयन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं जायद फसलों एवं पूर्व खरीफ की तैयारी का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अर्पित वर्मा, उप संचालक एवं परियोजना संचालक आत्मा यू.पी. बागरी, सदस्य एवं कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री कुर्रे ने सब मिशन आनएग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत कृषक बंधु एवं प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक ब्लाक कोआर्डिनेटर के चयन सूची का अनुमोदन किया। उन्होंने क्रियाशील पूर्व कृषक मित्रों की द्वितीय त्रैमासिक दायित्व निर्वहन भत्ता की राशि 13 लाख 20 हजार रूपये अनुमोदित की। आत्मा परियोजना अधिकारी श्री बागरी ने बताया कि जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार के लिये प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन किया गया। जिला स्तरीय कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का अनुमोदन किया गया। जिले के अंदर एक दिवसीय कृषकों का भ्रमण कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विस्तार केन्द्र कुठुलिया में कराया जायेगा। राज्य के बाहर कृषकों को भ्रमण कराया जाना है। जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला आयोजित किया जायेगा। तकनीक पैकेज का विकास एवं दो इन्टरफेस किया जायेगा। कृषकों के नौ समूहों को 90 हजार रूपये सीड मनी दी जायेगी। 18 फूड सिक्योरिटी विकसित की जायेगी। 27 फार्म स्कूल खोले गये है। 45 किसानों में से 29 किसानों को कृषक पुरस्कार वितरित किये गये। 9 किसान संगोष्ठियाँ आयोजित की जा चुकी है। 762 नये किसान मित्र बनाये गये है। 5 किसानों को जिला स्तरीय कृषक पुरस्कार दिया गया। 3 महिला समूहों को कृषक समूह पुरस्कार अवार्ड दिया गया।

Similar News