पाक से धार्मिक प्रताडऩा के कारण रीवा पहुंचे 15 परिवारों से सांसद जर्नादन मिश्रा ने की मुलाकात
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। सांसद जर्नादन मिश्रा ने नववर्ष 2020 की शुरुआत रीवा नगर के सिन्धु भवन में कई वर्षो से पाकिस्तान में धार्मिक प्रताडऩा के कारण रीवा आकर बसे सिन्धी समाज के लगभग 15 परिवारों से मुलाकात कर की। रीवा सांसद ने पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त से आये शरणार्थियों को माल्यार्पण कर अभिवादन करते हुए कहा कि जो अधिकार आपको देश बंटबारे के साथ मिलना था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार ने कानून बनाकर पूरा कर दिया है।
नागरिकता संशोधन कानून लाकर आपके दुख दर्द को दूर करने का भागीरथी प्रयास देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का है लेने का नहीं है परन्तु विरोधी दल दुष्प्रचार कर समाज को बाटने का काम कर रहे हैं और चाहते है कि हिन्दू मुसलमानों के बीच दीवार खड़ी हो जाय, भाईचारा एवं सद्भावना देश में समाप्त हो परन्तु देश का अल्पसंयक वर्ग भी उनके इस बहकावे में आने वाला नहीं है और वह इस देश की अखण्डता, एकता और विकास का साथी है।