नहर में मिला युवती का शव, फैली सनसनी : REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। नहर में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने शव को बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्ट्यिा पुलिस पानी में डूबने से मौत की आशंका जता रही है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों ने देखा शव घटना बिछिया थाने के खौर कोठी गांव की है। शुक्रवार की सांयकाल स्थानीय लोगों ने नहर में युवती का शव देखा था। शव मिलने से पूरे गांव में सनाका खिंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव किसी बीस वर्षीय युवती का था जो काले रंग की जींस और काले रंग का कूर्ता पहने है। पुलिस ने जेब की तलाशी ली तो उसमें मोबाइल फोन बरामद हुआ है जो बंद है।
डूबने से मौत की आशंका पुलिस ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया लेकिन कहीं भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस उसके पानी में डूबने से मौत की आशंका जता रही है। हालांकि वह किन परिस्थितियों में पानी में गिरी है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है। ऐसे में बुधवार की रात या फिर गुरुवार को वह पानी में गिरी है। युवती के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने फिलहाल शव को मर्चुरी में रखवा दिया है।