देर रात में हुई झमाझम बारिश, कुछ ऐसा रहेगा मौसम । Rewa News
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा. आसमान में डेरा जमाए बादलों से अभी राहत नहीं मिली है। रविवार को भी सुबह से ही घने बादल छाए रहे। धूप नहीं खिली। दोपहर में और फिर शाम को हल्की बारिश भी हुईहै। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि अब तेज बारिश और ओला पड़ता है तो किसानों की बची फसलें भी नष्ट हो जाएगी।
दिन में हुई हल्की बूंदाबांदी
बताया गया है कि जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 13.6 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा तापमान काफी कम रहा। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। तड़के से घना कोहरा छा जाता है। जो सुबह 10 बजे तक बना रहता है। इसके बाद धीरे -धीरे छटता है। पिछले कईदिनों से इसी तरह मौसम बना हुआ है। बारिश एवं ओलावृष्टि से किसान डरे हुए हैं।
आए दिन हो रही बारिश से किसान की मांथे की बढ़ी शिकन
जिले के कुछ हिस्सों में इससे पहले भी ओलावृष्टि हो चुकी है। जिससे काफी नुकसान हुआ है। अब यदि दोबारा इस प्रकार की आपदा आती है तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी। मौसम खराब होने से जहां किसानों को दिक्कत हो रही है वहीं पालतू पशुओं को भी परेशानी हो रही है।