''जाको रखे साईया मार सके न कोई'' खाई में गिरा ट्रक चार लोग ट्रक के अंदर फंस गए, रीवा पुलिस ने हीरो की तरह बचाई जान

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। खाद्यान्न से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में चार लोग ट्रक के अंदर फंस गए थे। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद पुलिस ने उनको बाहर निकाला। दो लोग घायल हुए थे जिनको पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

समिति में खाद्यान्न पहुंचाने जा रहा था ट्रक घटना सिरमौर थाने के बरदहा घाटी की बताई जा रही है। एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न लोड करके ट्रक समिति में अनलोड करने जा रहा था। जैसे ही ट्रक बरदहा घाटी के नीचे उतरा तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक लहराते हुए रोड के किनारे स्थित खाई में समा गया। खाई कुएं के जैसे थी जिससे ट्रक का अगला हिस्सा नीचे दब गया। इस दौरान उसमें बैठे ड्राइवर व श्रमिक अंदर दब गए। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित गया। सूचना मिलते ही सिरमौर व अतरैला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेसक्यू आपरेशन शुरू किया।

जेसीबी मशीन से हटवाई गई बोरियां जेसीबी मशीन की मदद से अनाज की बोरियां हटवाकर ट्रक को सीधा किया गया था जिसके बाद उसमें फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ। पुलिसकर्मी खाई में नीचे उतरे और एक-एक करके घायलों को बाहर निकाला। ट्रक में सवार दो लोगों को गंभीर चोट आई थी जिस पर उनको उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। हादसे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए है। आशंका जताई जा रही है कि मोड़ में चालक गाड़ी नहीं घुमा पाया था जिससे लहराते हुए वह खाई में गिर गया।

बाहर निकलने पर खुशी न रहा ठिकाना इस घटना में एक घंटे तक ट्रक के अंदर फंसे रहे घायल गहरे सदमे में है। इस हादसे में जिंदा बचकर निकलना उनके लिए किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं था। उनके सामने मौत खड़ी थी और जिंदगी की आश टूट गई थी। पुलिस ने तत्काल रेसक्यू आपरेशन शुरू कर दिया। एक घंटे बाद जब वे बाहर निकल आए तो उनको खुद विश्वास नहीं हो रहा था। काफी देर बाद वे सामान्य हो पाए थे।

Similar News