छत्तीसगढ़ से लापता लड़की 5 दिन बाद रीवा में मिली

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

दुर्ग। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से वार्ड 5 निवासी 17 साल की एक लड़की 27 जनवरी से गायब थी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर 5 दिन से जांच में जुटी हुई थी। जिसे शनिवार को पुलिस ने रीवा (मध्यप्रदेश) से बरामद किया। पुलिस मोबाइल लोकेशन के जरिए गायब लड़की तक पहुंची।

जांच में खुलासा हुआ कि रीवा में उसकी एक बड़ी बहन रहती है। जो सांस्कृतिक संस्था की कलाकार है। गायब लड़की उसी के साथ रहने की इच्छा से घर से गायब हो गई थी। जिसे पुलिस ने रीवा से वापस लाकर परिजन को सौंपा। घर छोड़कर जाने से पहले लड़की ने अपने दादी को जानकारी दी थी कि वह कहां जा रही है। लेकिन दादी ने घर के अन्य सदस्यों से यह बात छुपा दी। जिसके कारण परेशान माता पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। चूंकि मामला नाबालिग का था इसलिए पुलिस ने धारा 363 का केस दर्ज किया था। घर में लड़की ने अपनी मर्जी से जा रही हूं लिखा एक पर्ची भी छोड़ी थी।

Similar News