छत पर चढ़कर बारात देख रही महिला व किशोरी के मुँह में जा घूंसे बन्दूक के छर्रे, फिर हुआ ये : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा. वैवाहिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग लोगों की जान दांव पर लगा रही है। इसके बाद भी इसे रोकने की दिशा में कड़े कदम नहीं उठाए गए है। गुरुवार की रात वैवाहिक आयोजन के दौरान हर्ष फायरिंग में घर की छत में चढक़र बारात देख रही महिला व किशोरी घायल हो गई।देर रात उनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। घटना डभौरा कस्बे की बताई जा रही है। डभौरा स्थित विवाह घर में गुरुवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नईगढ़ी से जायसवाल परिवार की बारात डभौरा आई थी। रात में बाराती जनमासा से नाचते गाते जा रहे थे। जैसे ही बारात बस्ती में पहुंची तभी किसी ने अपनी बंदूक से फायर कर दिया। बारह बोर के छर्रे ऊपर छत में खड़े होकर बारात देख रही महिला सुनीता गुप्ता पति अनिल कुमार 35 वर्ष व उनकी भतीजी सीवी गुपता 15 वर्ष घायल हो गई। गोली छर्रे उनको लगे जिससे वे वहीं गिर गई। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। परिजनों ने उनको घायल अवस्था में पड़े देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन उन्हें रात में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां से उनको संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामला दर्ज आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस इस घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए बारात की वीडियो रिकार्डिंग चेक की जा रही है जिससे बंदूक लेकर बारात में शामिल होने आए व्यक्ति की पहचान हो सके। आशंका जताई जा रही है कि उसने ही यह फायर किया है।

दस दिन पूर्व भी हो चुकी है घटना वैवाहिक आयोजन में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने की इससे पूर्व भी घटना हो चुकी है। करीब दस दिन पहले विवि थाने के शिवनगर में युवक को गोली लगी थी। वह बारात के सामने से निकल रहा था तभी किसी ने फायर कर दिया और गोली उसके पैर में लग गई थी। यह आए दिन की घटना हो चुकी है लेकिन प्रशासन इसे रोकने की दिशा में कड़े कदम नहीं उठा पा रहा है।

Similar News