चोरी का डीजल बेचने वालों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा : लौर थाना क्षेत्र के रजिगवां गांव में गुरुवार शाम उस समय अफरातफरी और भय का माहौल निर्मित हो गया, जब दो चारपहिया गाडिय़ों में सवार होकर पहुंचे एक दर्जन युवकों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ लाठियां भांजना शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में जहां भगदड़ मच गई, वहीं घर के कई सदस्य लहूलुहान हो गए। मारपीट की इस घटना में एक युवक को गंभीर चोट पहुंची है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमरकांत पटेल निवासी राजिगवां थाना लौर के घर गुरुवार शाम लगभग 5 बजे 2 गाडिय़ों में सवार 10 से 12 लोगों ने लाठी डंडा लेकर धावा बोल दिया, जिसमें विजय गुप्ता चक्की वाला निवासी मऊगंज हाल निवास रजिगवां, उसी का भाई प्रभात गुप्ता एवं परमानंद पटेल निवासी रजिगवां, अजीत साकेत पिता धर्मेंद्र साकेत निवासी रजिगवां शामिल थे। चारों लोगों ने मिलकर मारपीट की। मारपीट में अमरकांत का जहां सिर फूट गया, वहीं हाथ और पैर टूट गए। बीच बचाव करने आई अमरकांत की भाभी प्रियंका पटेल, मां रनिया पटेल और रोहिणी प्रसाद गौतम पहुंचे तो परमानंद पटेल ने उनपर भी हमला कर दिया।

मारपीट की जानकारी लगते ही ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी भाग निकले। पीडि़तों से मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी की रात्रि विजय गुप्ता निवासी रजिगवां के घर में कोई व्यक्ति एक ड्रम डीजल लेकर आया था, जिसे विजय गुप्ता ने अपने घर में रखवा लिया था। दूसरे दिन गांव में हल्ला हुआ कि केशव पटेल का एक ड्रम डीजल चोरी हो गया है। पीडि़त अमरकांत पटेल ने केशव पटेल को बताया कि रात्रि विजय गुप्ता के घर एक ड्रम डीजल उतरा है। डीजल उतरने की जानकारी लगते ही केशव पटेल विजय गुप्ता के घर पहुंचे तो चोरी का डीजल बरामद हो गया। चोरी के डीजल की जानकारी देने से नाराज आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में हमला बोल दिया, जिसमें घर के कई सदस्य घायल हुए। मारपीट की पूरी घटना का पड़ोसियों ने वीडियो बनाया है, जो पुलिस को भी दिया गया है। पुलिस वीडियो में कैद आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

Similar News