हवाई पट्टी पर काम शुरू, नियमित उड़ेगी हवाई जहाज, चोरहटा एयर स्ट्रिप में सर्वे शुरू : REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। फाल्कन एविएशन ने एक बार फिर से हवाई पट्टी में निर्माण का कार्य शुरू करने पहल कर दी है। कंपनी ने ऐरोड्रम में टीनशेड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, साथ ही काम में जल्द ही तेजी लाई जाएगी। दो तीन दिनों से आसमान पर कंपनी के हवाई जहाजों को मंडराते हुए लोग देख रहे हंै।
कंपनी ने चोरहटा हवाई पट्टी पर काम शुरू कर दिया है और जल्दी उड़ाने नियमित शुरू कर दी जाएंगी। 25 साल की लीज उल्लेखनीय है कि चोरहटा हवाई पट्टी को सरकार ने फाल्कन एविएशन एकेडमी फैजाबाद को 25 साल की लीज पर दे दिया है। कंपनी चोरहटा हवाई पट्टी से ट्रेनिंग भी देगी और व्यावसाइक उड़ान भी शुरू करेगी। हवाई पट्टी का मेंटेनेंस भी अब फाल्कन के हाथों में होगा। बारिश के पहले ही कंपनी को पीडल्यूडी ने हवाई पट्टी हैंडओवर कर दी थी। बारिश के कारण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी यहां नहीं पहुंच पाए थे। अब फाल्कन एविएशन की एिटविटी बढ़ गई है।