चीन से रीवा आकर चले गए तीन यात्री, चौथे पर पड़ी स्वास्थ्य विभाग की नजर

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा। जिले का स्वास्थ्य अमला असर देर से जागता है। इन दिनों चीन के साथ ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की दहशत है, किंतु रीवा का स्वास्थ्य अमला हद तक लापरवाह बना हुआ है। यहां उल्लेखनीय है कि चीन में रहने वाले रीवा के तीन व्यक्ति यहां आकर चले गये लेकिन रीवा के स्वास्थ्य विभाग को भनक तक नहीं लगी। जब चौथा व्यक्ति चीन से रीवा आया तब स्वास्थ्य अमला नींद से जागा और उक्त व्यक्ति को निगरानी में लिया।

साथ ही कोरोना वायरस को लेकर जिले के स्वास्थ्य अमले ने 20 आइसोलेशन बेड भी निर्मित करा लिये हैं। उसी के साथ-साथ इसके लिए सुरक्षा के आवश्यक उपकरणों के भी इंतजाम कर लिया है।

ज्ञात हो कि कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में एलर्ट है। प्रदेश से एलर्ट जारी होने के बाद जिले भर में इसके प्रति सजग और सतर्क रहने के लिए पंपलेट आदि वितरित कर जागरुकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। चीन से आने वाले हर व्यक्ति पर पारखी दृष्टि रखी जा रही है।

रीवावासी भी अब तक चार की संख्या में आ चुके हैं। हालांकि इनमें से तीन आकर चले भी गये, लेकिन उन तक स्वास्थ्य अमले की पहुंच नहीं बन पाई थी। इस लापरवाही के बाद अब स्वास्थ्य अमला किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाह रहा है। वहीं चीन से आने वाले चौथे व्यक्ति को स्वास्थ्य अमले ने अपनी निगरानी पर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हनुमना निवासी एक व्यक्ति को उसके घर में ही डॉटरों की टीम ने आइसोलेशन पर रखा है। डॉटरों ने उसे घर से बाहर निकलने को मना किया है। वहीं उसके सुबह-शाम स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक स्वास्थ्य कर्मचारी की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

पुणे भेजा था सैंपल, नहीं मिले कोई लक्षण

हालांकि उसकी जांच के लिए सेंपल पुणे भेजा गया था, लेकिन कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाये गए। बावजूद एहतियात के तौर अभी उसे आइसोलेशन पर रखे जाने की बात बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिए आइसोलेशन के 6 बेड बनाये गए हैं, वहीं पीडियाट्रिक में 4 बेड, जिला अस्पताल में 4 बेड आरक्षित कराये गए हैं।

रीवा हास्पिटल और विंध्या में दो-दो बेड

बताया गया है कि शहर में संचालित रीवा हास्पिटल एवं विंध्या हास्पिटल में दो-दो बेड आइसोलेशन के बनाये गए हैं। इस तरह से जिले भर में कुल 20 बेड आइसोलेटेड बनाये गए हैं।

इन उपकरणों की भी हुई उपलब्धता

कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षार्थ मास्क, पीपीई एवं वीटीएम किट की उपलधता साी सीएचसी सेंटरों में कराई गई है। जिनमें से मास्क एन-95 -350, पीपीईकिट -800 वीटीएम किट -450 की संया में उपलध कराये गए हैं।

Similar News