घर में थी दारु पार्टी, युवती के पिता को दारु पिलाकर एक साथ सभी ने बलात्कार करने की कोशिश की फिर...: REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक युवती ने अपने पिता और मां सहित गांव के लगभग दर्जनार लोगों के ऊपर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। साथ ही स्थानीय पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप भी लगाया है। मामला सोहागी थाना क्षेत्र के सोनौरी गांव का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार सोहागी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपने पति के साथ पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता शराब के शौकीन हैं। उनके साथियों ने 19 जनवरी 20 को घर में ही मदिरा पार्टी का आयोजन किया था और पिता को काफी मात्रा में शराब पिलाया। जब वह बेहोश हो गए तो पानी लाने के बहाने उसे बुलाया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
इस दौरान शिवानंद मिश्रा पिता रामकुशल मिश्रा, यादवेंद्र मिश्रा उर्फ बाबा भैया पिता माणिकलाल मिश्रा, मुन्नालाल मिश्रा पिता स्वामीनाथ मिश्रा ,ओम प्रकाश मिश्रा पुत्र ददन राम मिश्रा ,प्रेम प्रकाश मिश्रा पुत्र सोम धर मिश्रा निवासी ग्राम शौर सोनौरी थाना सोहागी व बहन के जेठ चंद्रकांत शुला पिता राजकिशोर शुला ग्राम चौर थाना सोहागी ने उसके साथ अश्लील हरकत किया। युवती ने बताया कि वह किसी तरह अपने आपको बचा कर मां के पास पहुंची और पूरी घटना बताई तो मां ने भी बदनामी की बात कहकर मामला शांत करा दिया। आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही थीं, जिसके चलते युवती ने अपने प्रेमी के साथ 20 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली और दोषियों को सजा दिलाने की ठान ली। पीडि़ता ने सोहागी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई ,लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते आरोपी उसे और उसके पति को धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता ने पुलिस महानिरीक्षक से आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।