गैंगरेप से कांपा रीवा, पहली बार इतनी भयंकर वारदात, खेत में ले जाकर बारी- बारी से किया...: Rewa News

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

मध्य प्रदेश के रीवा में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है। सोमवार को पुलिस ने ये जानकारी दी। चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात शनिवार दोपहर की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता चारों आरोपियों को जानती थी। उन सभी की उम्र 13 से 14 साल के आस-पास की है। पुलिस अधिकारी आबिद खान ने बताया कि ये वारदात तब हुई जब लड़की शनिवार दोपहर किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी। चारों आरोपी जो पहले से उसे जानते थे वे पहले से घात लगाए हुए थे।

उन चारों ने बहाना बनाकर उसे अपने साथ एक खेत में ले गए और वहां पर उसके साथ रेप किया। उसी शाम घर वापस आकर पीड़िता ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। लड़की के मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि कर ली गई है। 

Similar News