गरीबों के मसीहा थे कुवर अर्जुन सिंह : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रनायक कुंवर अर्जुन सिंह जी की 9वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक संस्था अंजुमन तालीम सोसायटी द्वारा किड्स केयर कान्वेंट स्कूल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, आयोजित विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अकबर निजामी रहे, व गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष वसीम राजा ने की विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि अकबर निजामी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए कुंवर अर्जुन सिंह जी ने समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब के के रूप में बिंदकी आम जनता के दिलों में बसते थे कुंवर साहब ने अपने कार्यकाल में गरीब पिछड़े अल्पसंख्यक एवं आदिवासी समाज के हित में कई योजनाओं को अमल में लाकर उनका विकास किया जिसके कारण कुंवर अर्जुन सिंह को गरीबों का मसीहा भी कहा जाता था

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता लियाकत अली ने किया कार्यक्रम के उपरांत स्कूल संचालक मोहम्मद सगीर खान द्वारा छात्रों को फल वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मुस्तहाक खान, पूर्व पार्षद साबिर अंसारी, गुले अहमद अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष माजिद खान ने भी अपने विचार रखते हुवे कुंऽ अर्जुन सिंह दाऊ साहेब को श्राद्धा सुमन अर्पित किया। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशिक खान, रियाजुद्दीन खान मोहम्मद शफीक खान अजहरूद्दीन खान अज्जू, सरदार अली वसीम अंसारी मोहम्मद नौशाद मुन्ना अंसारी गुलाब अंसारी सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहें।

Similar News