कृषि कॉलेज के छात्र और बस्ती के रहवासियों के बीच भयंकर मारपीट : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा। नशे को लेकर कृषि कॉलेज के छात्र और बस्ती के रहवासियों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में घायल कृषि कॉलेज के छात्र निलेश राजपूत पिता दामोदर राजपूत 21 वर्ष निवासी ग्वालियर सहित एक अन्य छात्र को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रों का आरोप है कि बस्ती के रहवासी नशे करने के दौरान उनके साथ अभद्रता कर रहे थे और विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना में कॉलेज के कई छात्र घायल हो गए। जबकि बस्ती के रहवासियों का आरोप है कि कृषि कॉलेज के छात्र बस्ती में घुसकर गुंडागर्दी कर रहे हैं और विरोध करने पर एकजुट होकर छात्र गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट करने पर आमादा हो रहे है। जिसके चलते बस्ती में दहशत का माहौल बना हुआ है।

एसपी से की शिकायत : मारपीट की घटना के बाद गुरूवार को पड़रा बस्ती के आधा सैकड़ा रहवासी सिविल लाइन थाना पहुंचे। बस्ती के लोगों का कहना था कि थाने में पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते उन्होंने पुलिस कप्तान से उनके कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है और कॉलेज के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। बस्ती के लोगों का कहना है कि कृषि कॉलेज के छात्र हॉस्टल से एकजुट होकर बस्ती तक पहुंचते हैं और गुंडागर्दी कर रहे थे।

सुर्खियों में रहे हैं कृषि कॉलेज के छात्रः मारपीट जैसी घटनाओं को लेकर कृषि कॉलेज के छात्र सुर्खियों में रहे हैं। वर्षों बाद एक बार फिर हॉस्टल के छात्रों और बस्ती के रहवासियों के बीच का विवाद सामने आया है। ज्ञात हो कि वर्षों पूर्व कृषि कॉलेज के छात्रों और कबाड़ी मोल्ले के रहवासियों के बीच कुछ इसी तरह का विवाद सामने आया था। उक्त घटना के बाद पुलिस ने जहां कॉलेज के छात्रावास में सघन जांच-पड़ताल करने के साथ ही कार्रवाई की थी। वहीं बस्ती के रहवासियों के खिलाफ भी पुलिस ने एक्शन लिया था। एक बार फिर कृषि कॉलेज के छात्रों और बस्ती के बीच का विवाद पुलिस तक पहुंचा है।

Similar News