इस पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT
पंकज सिंह बने अध्यक्ष व 4 उपाध्यक्ष के साथ 8 प्रदेश संगठन सचिव भी नियुक्त किये गए ।*
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मिली प्रचंड जीत के बाद राष्ट्रीय स्तर पर संगठन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसी तारतम्य में कल मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी श्री गोपाल राय के द्वारा दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय से चुनाव अभियान समिति की घोषणा की गई ।
जिसमे रीवा से आने वाले पंकज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया । पंकज सिंह इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री थे और पार्टी में होने वाले दिल्ली या पंजाब चुनाव में अहम योगदान के साथ मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही। इसके अतिरिक्त पंकज 2014 में पार्टी के टिकट पर सीधी-सिंगरौली लोकसभा से चुनाव भी लड़े है और उसके बाद छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में भी संगठनात्मक भूमिका में रहे है ।
पंकज रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा के कचूर गाँव से आते है। रीवा के सिरमौर नवोदय विद्यालय से स्कूली पढ़ाई करने के बाद बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की फिर इसके पश्चात देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से TISS मुम्बई से गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है ।।
आप से जुड़ने के पहले पंकज सिंह ग्रीन पीस व महान संघर्ष समिति जैसी संथाओं से जुड़कर सामाजिक कार्य करते रहे है ।।
जबलपुर में आप के नेता मुकेश जायसवाल को प्रदेश संगठन मंत्री का दायत्व दिया गया एवं रीवा के रहने वाले आशुतोष तिवारी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। 
समिति में 4 उपाध्यक्ष बनाये गए है जिसमे सिंगरौली से आने वाली रानी अग्रवाल, इंदौर के मुकेश उपाध्याय, विदिशा के भागवत सिंह राजपूत व ग्वालियर से पार्टी नेत्री मनिक्षा सिंह तोमर शामिल है ।।
आम आदमी पार्टी रीवा की ओर से संगठन विस्तार के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भईयालाल पटेल, आशुतोष तिवारी, अखिलेश शुक्ला, उमाशंकर मिश्रा, रमाकांत पटेल, चन्द्रिका विश्वकर्मा, महर्षि सिंह, रवि मिश्रा एवं समस्त आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ख़ुशी व्यक्ति की एवं सुभकामनाये  दी l

Similar News