इन बैंक को सीज करने तहसीलदार को REWA कलेक्टर ने भेजा, जानिए कारण ...: REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

तहसीलदार को भेजकर बैंक सीज करने के दिये निर्देश

रीवा . शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जिले में कम प्रगति होने पर कलेक्टर बसंत कुर्रे ने बैंकर्स के साथ विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बैंकों द्वारा लक्ष्य पूर्ति न करने पर सख्त तेवर अपनाते हुए तहसीलदार हुजूर को यूनियन बैंक अनंतपुर, यूनियन बैंक मुख्य ब्रांच रीवा व इलाहाबाद बैंक सिविल लाइन शाखाओं को सीज करने के निर्देश दिये।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्य मंत्री आर्थिक कल्याण योजना व प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यक्रम में अब तक विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत व वितरित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैंकर्स शासकीय योजनाओं का लाभ देकर मानवीय जिम्मेदारी का भी निर्वहन करें ताकि हितग्राहियों को आर्थिक सुरक्षा व सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सके। जिस व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा उनकी आने वाली पीढ़ी भी आर्थिक रूप से सक्षम होगी। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि युवाओं को स्वरोजगार मिले और वह स्वावलंबी बनें साथ ही इन योजनाओं का लाभ लेकर गरीब व जरूरतमंद हितग्राही आत्म निर्भर बनें। कलेक्टर ने बैठक में कार्य न करने वाले बैंक के मुख्य महाप्रबंधक से भोपाल दूरभाष पर चर्चा कर जिले में कम प्रगति के बारे में अपनी नाराजगी व्यक्त की तथा अपेक्षा की कि वह संबंधित बैंकर्स को शासकीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक बिना वाजिव कारण के प्रकरण वापस न करें तथा यदि बैंक प्रकरण स्वीकृत करने में आनाकानी करे तो उस बैंक से शासकीय योजनाओं की जमा राशि वापस लेकर अन्य बैंक में जमा करायी जाय। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय योजनाओं में कार्य न करने वाले बैंक के विरूद्ध उनके उच्च स्तरीय अधिकारी को लेख किया जाय।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने कहा कि प्रकरणों की स्वीकृति व वितरण न करने वाले बैंक से राशि वापस लेकर अच्छा कार्य करने वाले बैंक में जमा करायी जायेगी। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि 5 मार्च तक लक्ष्य की पूर्ति अनिवार्यत: करें। उन्होंने भलुहा यूनियन बैंक से शासकीय योजनाओं में जमा राशि वापस लेने के निर्देश दिये। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र यू.बी. तिवारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं की बैंकवार अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। जिले में युवा उद्यमी योजना में अभी तक 59.09 प्रतिशत, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 85.47 प्रतिशत, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण में 70.31 प्रतिशत की प्रगति हुई है। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक रश्मेन्द्र सक्सेना सहित बैंकर्स व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैंकर्स की बैठक 5 मार्च को :- कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आगामी 5 मार्च को होने वाली बैंकर्स की बैठक में पुन: प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

Similar News