रीवा में जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी को लेकर जंग, बाण्डा-उपाध्याय आमने सामने; शिक्षा विभाग का कार्य ठप
रीवा में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की कुर्सी को लेकर जंग छिड़ी हुई है। एक तरफ गंगा प्रसाद उपाध्याय ने आमद दी है तो दूसरी तरफ सुधीर बाण्डा के पास वित्तीय प्रभार हैं।
रीवा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की कुर्सी को लेकर दो अधिकारियों के बीच जंग छिड़ी हुई है। इसके चलते शिक्षा विभाग का कार्य ठप पड़ा हुआ है।
रीवा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की कुर्सी को लेकर दो अधिकारियों के बीच जंग छिड़ी हुई है। इसके चलते शिक्षा विभाग का कार्य ठप पड़ा हुआ है। कोई विभागीय कार्य नहीं हो पा रहे। जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी को लेकर पूरी तरह खींचतान मची हुई है। यह मामला भोपाल तक पहुंच चुका है। अब भोपाल के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
इस संबंध में बताया गया है कि करीब एक महीने पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ गंगा प्रसाद उपाध्याय बीमार हो गए थे तो उनकी जगह उत्कृष्ट मार्तण्ड क्रमांक एक के प्राचार्य सुधीर कुमार बाण्डा को जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभार दे दिया गया था। लेकिन अब जब गंगा प्रसाद उपाध्याय स्वस्थ होकर अपनी ज्वाइनिंग दे दी है तो सुधीर कुमार बाण्डा यह दावा कर रहे हैं कि वित्तीय अधिकार हमारे पास है। जबकि गंगा प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि यह नियम विरुद्ध है। पूर्व में जारी आदेश में यह स्पष्ट उल्लेख है कि जब तक हम स्वस्थ होकर ज्वाइनिंग नहीं करते तब तक सुधीर कुमार बाण्डा प्रभारी के रूप में डीईओ के पद पर पदस्थ रहेंगे।
यह था पूर्व में आदेश
विगत 21 मार्च को लोक शिक्षण आयुक्त भोपाल द्वारा जो संशोधित पत्र भेजा गया था उसमें इस बात का उल्लेख है कि गंगा प्रसाद उपाध्याय मूल पद प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के स्वस्थ होकर उपस्थित होने तक प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से सुधीर कुमार बाण्डा प्राचार्य को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से सौंपा जाता है।
उपाध्याय ने भेजा आयुक्त को पत्र जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर स्वस्थ होकर ज्वाइनिंग देने वाले गंगा प्रसाद उपाध्याय ने 24 अप्रैल को आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने यह उल्लेख किया है कि मैं स्वस्थ होने के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी का पद ग्रहण कर लिया हूं। चूंकि स्वस्थ होने तक आगामी आदेश तक का उल्लेख है इसलिये जिला शिक्षा अधिकारी रीवा का आदेश जारी करते हुए आहरण संवितरण का अधिकार प्रदान किया जाय।
इनका कहना है
जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर अपनी ज्वाइनिंग दे दी है. लेकिन आहरण वितरण का अधिकार अभी नहीं मिला है। ट्रेजरी आफीसर बात मानने को तैयार नहीं है। इसकी शिकायत उच्च स्तर पर की गई है। उच्च स्तर के आदेश का भी ट्रेजरी अधिकारी पालन नहीं कर रहे। - गंगा प्रसाद उपाध्याय, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रीवा
गंगा प्रसाद उपाध्याय भले ही जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी आमद दे दी हो लेकिन वित्तीय अधिकार हमारे पास है। जब तक ऊपर से हमें लिखित रूप में हमें हटाने का आदेश जारी नहीं होता तब तक डीईओ के रूप में मैंपदस्थ हूं। इस बारे में ऊपर तक बात पहुंचा दी गई है। - सुधीर बाण्डा, प्रभारी