कोरोना वायरस के चलते REWA में विश्वविद्यालय की परीक्षाए हो निरस्‍त !

रीवा :  भाजपा के प्रदेश वार्ताकार एवं जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र मिश्रा ने कोरोना महामारी को देखते हुए रीवा विश्व विद्यालय की स्नातक

Update: 2021-02-16 06:15 GMT

रीवा :  भाजपा के प्रदेश वार्ताकार एवं जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र मिश्रा ने कोरोना महामारी को देखते हुए रीवा विश्व विद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर की चल रही परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन एवं जिला प्रशासन से की है। उन्होने आगे कहा कि रीवा जिला उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है और उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना को अपने प्रदेश मे महामारी घोषित कर चुका है।

उत्तर प्रदेश के बहुसंख्यक छात्र रीवा जिले के विभिन्न कालेजो में प्रवेश लिये है और परीक्षा देने आयेगें जिससे रीवा जिले में कोरोना वायरस फैलने की पूरी संभवना बलवती होगी। जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल विश्वविद्यालयीन परीक्षा स्थगित करें साथ ही उत्तर प्रदेश की सीमा चाकघाट एवं हनुमना को सील किया जाय। उन्होने आगे कहा कि अन्तर्राजीय बसों का संचालन भी तत्काल रोका जाय जिससे कोरोना जैसे महामारी से बचा जा सके।

Similar News