REWA: तांत्रिक ने ऐसा फेंका मंत्र कि युवक की हो गई मौत..?

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रीवा के निराला नगर में युवक की मौत के बाद परिजन सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिए।

Update: 2021-10-15 12:05 GMT

सांकेतिक तस्वीर 

रीवा (Rewa) तांत्रिक ने ऐसा मंत्र फेका कि मेरे भतीजे के प्राण पखेरू उड़ गए। इस तरह का आरोप लगाते हुए बंसल परिवार के लोगो ने रीवा के विश्वविद्यायल मार्ग पर शव रखा और जाम लगा दिए। जानकारी के तहत निराला नगर बसंल बस्ती निवासी 35 वर्षीय पप्पू बंसल की गुरूवार रात में तबियत खराब हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक का चाचा और बस्ती के लोग उसकी मौत के लिए तंत्र मंत्र को कारण बता रहे है।

पुलिस गिरफ्तार कर दे सजा

मृतक के चाचा और बस्ती के लोगो की मांग है कि पुलिस तंत्र-मंत्र करने वाले आरोपी सन्ना बसंल को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करें। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपसी रंजिश के चलते इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। तंत्र मंत्र जैसा कोई मामला नही हैं। वही पुलिस आक्रोषित लोगो को समझाइस दे रही है।

बस्ती के बीच करता है तंत्र-मंत्र

बस्ती के लोगो ने बताया कि सन्ना बंसल काफी समय से बस्ती के बीच चबूतरा बना कर तंत्र-मंत्र कर रहा है। वह बकरा-सुअर की बलि तो देता ही रहा है और अब मानव बलि भी देने लगा है। वह लगातार बस्ती के लोगो को धमकी दे रहा है कि वह लोगो को नष्ट कर देगा। उनका आरोप है कि सन्ना के तंत्र-मंत्र से बस्ती के लोग बीमार हो रहे है।

सड़क मार्ग का आवागमन प्रभावित

बस्ती के लोगो द्वारा सड़क पर शव रखकर जाम लगाए जाने के चलते विश्वविद्यायल मार्ग का आवागमन प्रभावित रहा। वही मौके पर विश्वविद्यायल सहित शहर के थानों का पुलिस बल मौके पर लगाया गया है। जिससे किसी भी तरह का विवाद न हो। ज्ञात हो निराला नगर में स्लम बस्ती है। जहाँ सैकड़ो की संख्या में बसंल परिवार के लोग निवास करते है।

Tags:    

Similar News