रीवा की बेटी का अंतर्राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में चयन, जापान में दिखाएंगी अपना हुनर

Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले की बेटी का चयन अंतर्राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। श्रद्धा द्विवेदी भारत की ओर से जापान में अंतर्राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेंगी।यह चैंपियनशिप जापान के फुकोका शहर में होगी।

Update: 2023-08-05 09:32 GMT

मध्यप्रदेश के रीवा जिले की बेटी का चयन अंतर्राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। श्रद्धा द्विवेदी श्रद्धा द्विवेदी भारत की ओर से जापान में अंतर्राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेंगी। 8 अगस्त से जापान के फुकोका शहर में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए वह आज रवाना होंगी। रीवा की बेटी जापान में होने वाली तैराकी प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगी।

8 से 14 अगस्त तक फुकोका में होगी तैराकी प्रतियोगिता

अब तक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अनेक मेडल हथिया चुकीं मिस श्रद्धा पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शिरकत करने जा रही हैं। यह चैंपियनशिप जापान के फुकोका शहर में होगी। शहर के निपनिया मोहल्ले की निवासी श्रद्धा द्विवेदी पुत्री त्रिलोकीनारायण द्विवेदी शुरू से ही तैराकी में अपना हुनर दिखाती रहीं। अंबाला में खेली गई 18वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में श्रद्धा द्विवेदी एक गोल्ड और तीन रजत पदक हासिल किया था। यहां भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों श्रद्धा को सम्मानित किया गया है। श्रद्धा 8 से 14 अगस्त तक जापान के फुकोका शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पांच अगस्त को रीवा से रवाना होंगी।

वर्तमान समय पर सरई पाली में हैं स्पोर्ट टीचर

यहां पर यह बता दें कि रीवा के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 से श्रद्धा द्विवेदी ने शिक्षा हासिल की। इसके बाद श्रद्धा ने एलएनआईपीई कॉलेज ग्वालियर से मास्टर आफ फिजिकल एजुकेशन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। श्रद्धा द्विवेदी वर्तमान में नवोदय विद्यालय सरई पाली (छत्तीसगढ़) में स्पोर्ट टीचर हैं। उसका चयन भारत की तैराकी टीम में गत दिनों हुआ है। श्रद्धा को फोटोग्राफी, तैराकी और अध्ययन का भी शौक है। उसकी मां बविता द्विवेदी गवर्नमेंट क्रमांक-2 रीवा में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि पिता त्रिलोकीनारायण द्विवेदी पेशे से कृषक हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तैराकी के क्षेत्र में भाग लेने वाली श्रद्धा द्विवेदी रीवा की पहली लड़की बन गई है। इसके पहले कबड्डी में दर्शना वाकड़े ने एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था। 18वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेकर श्रद्धा ने कुल चार पदक हासिल किए थे। जिसमें एक गोल्ड मेडल और तीन रजत पदक शामिल हैं।

Tags:    

Similar News