REWA : बिना अनुमति भवन की दीवार खड़ी करा रहे विधायक को नोटिस, काम रोका...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
REWA : नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ नजर टेढ़ी कर ली है। गुरुवार को सिरमौर विधायक भी कार्रवाई की जद में आ गए। बिना अनुमति होटल राजविलास में उनके द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को निगम ने रोक दिया है। इतना ही नहीं, सिरमौर विधायक को नोटिस भी इस संबंध में जारी किया गया है। बिना भवन अनुज्ञा वह निर्माण नहीं करा सकेंगे, ऐसा अफसरों का कहना है। जानकारी के मुताबिक होटल राजनिवास की बाहरी बाउंड्रीवाल से सटाकर भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इस निर्माण के लिए नगर निगम की अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की शिकायत जब निगम अफसरों से की गई तो वह मौके पर पहुंचे और चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया।
निगम अफसरों के अनुसार यह निर्माण कार्य बिना भवन अनुज्ञा के सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह द्वारा कराया जा रहा था, जिसे रुकवा दिया गया है। उन्हे निगम द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है। निगम अफसरों का कहना है कि मौके की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था कि यह निर्माण कार्य रातोंरात कराया गया था, योंकि आस-पास के लोगों का कहना था कि बुधवार को इस प्रकार का कोई निर्माण यहां नहीं था और गुरुवार को कार्रवाई किए जाने तक इतनी दीवार खड़ी करना संभव नहीं था।