REWA : थाने में युवक ने लगाई फांसी, जानिए क्या था मामला....
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। सिविल लाइन थाने के लाकप में अपहरण के आरोपी ने पैजामे के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रविवार की सुबह उसके इस कदम से थाने में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना सिविल लाइन थाने की है।
6 साल की बच्ची का किया था अपहरण पुलिस ने एक दिन पूर्व 6 साल की मासूम बच्ची के अपहरण के मामले में आरोपी ममता रावत पति मोले रावत (३८), मानवती रावत पति गलोरी रावत (४५) व मोले रावत पिता छोटेलाल रावत (४०) निवासी सुकवरी थाना जमोड़ी जिला सीधी हाल मुकाम समान तिराहा को गिरफ्तार किया था। आरोपी मोले रावत को सिविल लाइन थाने के लाकप में रखा था। रविवार की सुबह उसने लाकप के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पैजामे के नाड़े से लगाई फांसी उसने पैजामे का नाड़ा निकालकर उससे फंदा लगाया था। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिसकर्मियों को हुई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। तत्काल आरोपी को लाकप से बाहर निकाला गया जिसे पुलिस उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आई। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि थाने के लाकप में सीसी टीवी कैमरा लगा हुआ है। इसके बाद भी आरोपी यह आत्मघाती कदम उठाने में कामयाब हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।