REWA: छात्रा को चलते ऑटो में युवक ने छेड़ा...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। ऑटो में सवार होकर जा रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर लिया है, जिससे अब अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि बिछिया थाना क्षेत्र के भटलो ग्राम निवासी छात्रा रोज की तरह घर से ऑटो में सवार होकर जीडीसी रीवा आ रही थी। गांव का ही युवक विपुल चतुर्वेदी रोज की तरह उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसने देखा कि छात्रा ऑटो में बैठी है, वैसे ही वह भी उसी ऑटो में बैठ गया।
इसके बाद उसने चलते ऑटो में पहले छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मागा। जब छात्रा ने मोबाइल नंबर देने से इंकार कर दिया तो वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी छात्रा ने आवाज लगाई तो ऑटो चालक ने वाहन रोक दिया। इसके बाद छात्रा ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वह मौके पर पहुंचकर छात्रा के साथ थाने पहुंचे और विपुल चतुर्वेदी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को तत्काल ही गिरतार कर लिया। रीवा। ऑटो में सवार होकर जा रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर लिया है, जिससे अब अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि बिछिया थाना क्षेत्र के भटलो ग्राम निवासी छात्रा रोज की तरह घर से ऑटो में सवार होकर जीडीसी रीवा आ रही थी। गांव का ही युवक विपुल चतुर्वेदी रोज की तरह उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसने देखा कि छात्रा ऑटो में बैठी है, वैसे ही वह भी उसी ऑटो में बैठ गया। इसके बाद उसने चलते ऑटो में पहले छात्रा से उसका मोबाइल नंबर मागा। जब छात्रा ने मोबाइल नंबर देने से इंकार कर दिया तो वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी छात्रा ने आवाज लगाई तो ऑटो चालक ने वाहन रोक दिया। इसके बाद छात्रा ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वह मौके पर पहुंचकर छात्रा के साथ थाने पहुंचे और विपुल चतुर्वेदी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को तत्काल ही गिरतार कर लिया।