REWA के पटवारियों ने खोले राज, इसलिए लेना पड़ता है लोगो से पैसे, कलेक्टर भी चौक गए.. : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा। भ्रष्टाचार,रिश्वतखोरी रोकने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोकायुक्त द्वारा भी हर सप्ताह एक दो मुलाजिमों को रंगे हाथ पकड़ भी रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रिश्वत के आदी हो चुके कर्मचारी घूस मांगने से बाज नहीं आ रहे हैं। भू-खाता धारक किसानों से पैसा लेने के लिए अपने अधिकारियों का उपयोग करते हैं। इस तरह का मामला मनगवां तहसील के परासी हल्का सामने आया है, जिसमें पटवारी द्वारा यह कहे जाने पर कि वह किसानों से इसलिए पैसा लेता है योंकि उसे अधिकारियों को देना पड़ता है। इस बात की शिकायत किसान द्वारा कलेटर रीवा से की गई है। कलेटर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। इस संबंध में किसान राजेश सिंह पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी तेंदुआ तहसील मनगवां ने कलेटर से की गई शिकायत में बताया है कि परासी हल्का पटवारी द्वारा कई महीने से एक प्रकरण के संबंध प्रतिवेदन नहीं दिया जा रहा है।

इस संबंध में जब उससे बात की गई तो पटवारी द्वारा कहा गया कि उसे 2000 चाहिए। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि जब उसने पैसा देने से इनकार कर दिया तो पटवारी ने द्वारा कह गया कि वह पैसे के बिना काम नहीं कर सकता योंकि इसमें अधिकारियों को देना पड़ता है। नामांतरण के लिए 10 हजार, ऋण पुस्तिका के लिए तीन हजार और हिस्सा बंटवारा के प्रकरणों में 15000 लेना आवश्यक होता है।

पटवारी द्वारा इस तरह दिए गए दो टूक जवाब से आहत शिकायतकर्ता किसान राजेश सिंह ने कलेटर रीवा से शिकायत दर्ज की है। और दोषी पटवारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मामला नेशनल हाईवे नंबर 27 के चौड़ीकरण को लेकर जिसमें शिकायतकर्ता किसान की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। नेशनल हाईवे द्वारा 20 आरे जमीन अधिग्रहण का प्रकाशन कराया गया लेकिन मौके पर 30 आरे से अधिक जमीन पर सड़क निर्माण कराया गया है। इस संबंध में राजेश सिंह द्वारा एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसमें एसडीएम द्वारा पटवारी से प्रतिवेदन मांगा गया है। लेकिन उक्त स्थल की जांच व प्रतिवेदन के लिए पटवारी द्वारा 2000 की मांग की जा रही है। जिसकी शिकायत कलेटर से की गई है।

Similar News