रीवा : अंततः जिंदगी की जंग हार गई दुष्कर्म पीड़िता, 4 वर्ष की मासूम से छिना मां का ऑचल

रीवा (Rewa News) : आग से जलने के कारण संजय गांधी अस्पताल में 10 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही दुष्कर्म पीड़िता ने अंततः रविवार की सुबह दम तोड़ दिया।

Update: 2021-04-25 13:31 GMT

रीवा (Rewa News) : आग से जलने के कारण संजय गांधी अस्पताल में 10 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही दुष्कर्म पीड़िता ने अंततः रविवार की सुबह दम तोड़ दिया।

दरअसल मउगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को उसके परिजन 16 अप्रैल को जलने के कारण ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवाये थे। 

गांव के ही युवक पर जलाने का आरोप

घटना की शिकार हुई युवती और उसकी मां का आरोप था कि आग लगा कर जलाने वाला आरोपी उसके गांव का ही राजेश यादव हैं।

युवती की मां ने बताया था कि घटना की अलसुबह वे सभी खेत पर काम करने के लिये जा रहे थे। इसी बीच आरोपी राजेश यादव घर में धुस आया और बेटी को आग लगा दिया। वे जब तक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी घर से भाग गया।

युवती से रेप के आरोप में गया था जेल

युवती की मां ने बताया कि आरोपी राजेश यादव तीन वर्ष पूर्व उनकी पुत्री के साथ गलत किया था। जिस पर उन्होने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और वह जेल चला गया था। तीन वर्ष बाद वह जेल से छूट कर आया था। उनका कहना था कि जेल जाने के चलते वह बेटी से रंजिश रखे हुये था। 

4 वर्ष की बेटी का मां से छिना आंचल

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया था। युवती अपनी बेटी की देखभाल में लगी हुई थी, लेकिन उसके प्रेमी द्वारा उसे जला देने से अब 4 वर्ष की मासूम बेटी से मां का आंचल छिन गया है।
 

Similar News