REWA/KATNI : युवती का हाथ देखते ही युवक ने कहा कि शादी के बाद तुम्हारा भविष्य उज्ज्वल है, फिर पुजारी की बातों में आकर युवती उसे दिल दे बैठी फिर हुआ कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
कटनी. एक पुजारी की बातों में आकर एक युवती उसे अपना दिल दे बैठी। दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया और मंदिर में जाकर शादी की। करीब 9 साल तक दोनों साथ रहे। इस बीच युवक युवती को बिना बताए गायब हो गया। पता चलने पर युवती उसे बुलाने भी गई, लेकिन वह नहीं आया। गुरुवार को महिला थाना पहुंचकर युवती ने शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। महिला थाना से मिली जानकारी के मुताबिक रीवा निवासी युवक धीरेंद्र द्विवेदी मंदिर में पूजा कराता था। लोगों का हाथ देखकर भविष्य भी बताता था।
रीवा की रहने वाली एक युवती भी मंदिर पूजा करने जाया करती थी। लोगों को देख उसने भी पुजारी युवक को हाथ दिखाया। युवती का हाथ देखते ही युवक ने कहा कि शादी के बाद तुम्हारा भविष्य उज्ज्वल है। दोनों में धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद पुजारी युवक ने युवती के सामने शादी की बात रखी। युवती भी तैयार हो गई। मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली। एक साल तक दोनों ने शादी की बात परिवार को नहीं बताई। फिर दोनों रीवा से भागकर कटनी आ गए। यहां पर किराए का मकान लेकर रहने लगे। 9 साल तक साथ रहने के बाद अचानक से पुजारी युवक भाग गया। युवती ने बताया कि युवक उसके रिश्तेदारों के घर जाता है, लेकिन युवती के बुलाने पर घर नहीं आ रहा। महिला थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि गुरुवार को युवती थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।