MTV ROADIES REVOLUTION में चयनित हुई REWA की डॉ प्रतिभा, बढ़ाया विंध्य का मान
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। विंध्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. विंध्य की प्रतिभाओं ने दुनिया भर में अपने हुनर का परचम लहराया है. वहीँ रीवा की DR PRATIBHA SINGH का चयन MTV ROADIES REVOLUTION हुआ है.
प्रतिभा प्रोफेशन से दन्त चिकित्सक हैं. जिन्होंने भोपाल से बीडीएस की पढ़ाई करके लखनऊ से एमडी किया है. इसके साथ ही वे थिएटर में भी अपना हुनर दिखाती रहीं हैं. प्रतिभा ने मॉडलिंग भी किया। इसके साथ ही 2019 में प्रतिभा ने आबूधाबी में जियूजीत्सू मार्शल आर्ट में पार्टिसिपेट करके इंडिया को रिप्रेजेंट किया था.
प्रतिभा की शादी रीवा में हुई. वे जिमिंग के साथ साथ क्लिनिक भी सम्हालती रहीं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय उनके पति डॉ जयपाल सिंह एवं परिवारजनों को दिया।