भगवान महामृत्युंजय और चिरहुलानाथ को भी कोरोना का ख़तरा : REWA NEWS

रीवा। लगता है कि ब्रह्मांड में भी कोरोना का खौफ है। कालजयी कहे जाने वाले भगवान महामृत्यंजय को भी कोराना का खतरा है। उन्हें भी

Update: 2021-02-16 06:15 GMT

रीवा। लगता है कि ब्रह्मांड में भी कोरोना का खौफ है। कालजयी कहे जाने वाले भगवान महामृत्यंजय को भी कोराना का खतरा है। उन्हें भी मास्क पहनना पड़ रहा है। उनके सेवक नंदी बाबा ने भी मास्क पहन रखा है। यह पहेलियां नहीं सच है। रीवा किला स्थित प्रदेश के एक मात्र भगवान महामृत्यंजय मंदिर में शिव लिंग व नंदी बाबा को मास्क पहने देखा जा सकता है। हांलाकि यह श्रद्धालुओं की अनन्य आस्था व श्रद्धा का भाव है। जिस तरह हम उन्हें भूखा मान कर भोग लगाते हैं, नहलाते है तथा आराम के लिए बिस्तर लगाते हैं। उसी आस्था के चलते मास्क भी पहनाया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा महामृत्युंजय मंदिर में 31 मार्च तक प्रवेश व जल चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है। तथा दूर से ही दर्शन करने व प्रणाम करने का निर्देश जारी किया गया है। यह सही भी है। देखा यह जा रहा है कि शासन द्वारा मां वैष्णो देवी, मां शारदा मैहर, महाकाल उज्जैन में दर्शनार्थियों के जाने पर रोक लगा दी गई हैं। मां गंगा आरती में भी आम जन को प्रतिबंधित किया गया है। ऐसी दशा मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी आदेश को गलत नहीं कहा जा सकता है।

चिरहुला मंदिर में भी शनिवार-मंगलवार को लग सकती है रोक

शहर में सर्वाधिक भीड़ चिरहुला हनुमान मंदिर में लगती है। अभी तक प्रशासन द्वारा कोई दिशा निर्देश तो जारी नहीं किया गया है लेकिन शनिवार मंगवार को रोक लग सकती है। उल्लेखनीय है कि चिरहुला में मंगलवार व शनिवार को जिले की लगभग आधी आबादी चिरहुला दर्शन करने जाती है। शनिवार को संभावित भीड़ को देखते हुए रोक लगना लगभग तय माना जा रहा है। इस संबंध में पुजारी लक्ष्मण बाग व प्रबंध समिति सदस्य पीएस शुला ने बताया कि चिरहुला हनुमान मंदिर में शनिवार व मंगलवार को भीड़ लगती है। शुक्रवार को आदेश जारी हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील भी की श्रद्धालु घर से ही प्रभु हनुमान जी स्मरण करें व उनकी मनोकामना पूरी करेंगे।

Similar News