शाखा प्रबंधक के आवास पर लोकायुक्त पुलिस का छाप, 1 करोड़ 22 लाख रुपए की चल व अचल सम्पति मिली : REWA NEWS
रीवा /सीधी लोकायुक्त पुलिस ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीधी के शाखा प्रबंधक प्रेमधारी सिंह के आवास पर आज गुरुवार को तड़के
रीवा /सीधी लोकायुक्त पुलिस ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीधी के शाखा प्रबंधक प्रेमधारी सिंह के आवास पर आज गुरुवार को तड़के छापामार कार्रवाई शाखा प्रबंधक के अर्जुन नगर हरिजन थाना के पास व नौढिय़ा स्थित घरों में एक साथ की गई। जिसमें शाखा प्रबंधक करोड़ों का आसामी निकला है। टीम द्वारा लगातार सम्पति खंगालने का कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीधी में शाखा प्रबंधक पद पर पदस्थ प्रेमधारी सिंह की शिकायतें अनियमितता को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। जांच भी चल रही थी। जिसके चलते इनके आवास पर लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा आज दबिश दी गई।
यह दबिश कार्रवाई आय से अधिक सम्पति के मामले में की गई है। भोर मे करीब 4 बजे से कार्रवाई शुरू की गई, जो खबर लिखे जाने तक कार्रवाई चलती रही। लोकायुक्त पुलिस को फौरी तौर पर एक करोड़ 22 लाख रुपये की चल व अचल सम्पति का यौरा मिल पाया है। यह सम्पतिऔर भी बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है। लोकायुक्त पुलिस को चार माह पूर्व बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी।
दस्तावेज जत करने के बाद टीम कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमीन से संबंधित दस्तावेज खंगालती रही। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा द्वारा एक करोड़ 22 लाख रुपये की सम्पति का खुलासा किया गया है। सीधी शहर में शाखा प्रबंधक प्रेमधारी सिंह के दो आवास हैं। एक आवास अर्जुन नगर व दूसरा आवास नौढिय़ा में स्थित है। इन दोनों भवनों की कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं 25 लाख रुपये घर में रखे नकद बरामद हुए हंै। शाखा प्रबंधक प्रेमधारी सिंह को लंबे समय से बैंक की किसी शाखा का प्रभार नहीं मिल पाया था। वे प्रधान कार्यालय में रहकर सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान वे सीधी बैंक शाखा में हुए 20 लाख रुपये के गबन की जांच कर 9 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर सुर्खियों में आए थे। इस बीच लोकायुक्त के कटघरे मे आने के बाद वे फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
कार्रवाई में ये रहे मौजूद : कार्रवाई में एक दर्जन लोकायुक्त पुलिस का अमला उपस्थित था। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा, डीएसपी बीके पटेल, निरीक्षक डीएस मरावी, अनूप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक विपिन त्रिवेदी, निरीक्षक प्रेम सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, अजय पांडेय, सुभाष पांडेय, पवन पांडेय, विवेक 1 करोड़ 22 लाख रुपए की चल व अचल सम्पति मिली पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल, मनोज मिश्रा, शाहिद खान सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।