JP CEMENT REWA के खिलाफ सैकड़ो श्रमिक उतरे मैदान में, कुछ पल ने लगे जोरो से नारे : REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। जेपी सीमेंट प्लांट के हाईटेक कास्टिंग सेंटर बंद किए जाने के विरोध में श्रमिकों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचे श्रमिकों ने नारेबाजी करते हुए दोबारा कार्य पर रखने की मांग उठाई और कहा कि कलेक्टर उनकी समस्या पर हस्तक्षेप करें। इस प्रदर्शन में सीटू सहित कई श्रमिक संगठनों के नेता भी शाामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि बीते चार फरवरी को कंपनी ने गेट पर ताला जडक़र प्लांट बंद करने की सूचना दी थी। इस संबंध में पूर्व से कोई सूचना नहीं दी गई और अचानक ताला बंदकर सूचना बोर्ड लगा दिया गया। जिसकी वजह से करीब तीन सौ से अधिक की संख्या में कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। कर्मचारियों को वापस काम पर रखने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने बताया है कि जेपी ग्रुप द्वारा रीवा के नौबस्ता स्थित जेपी नगर में हाईटेक कास्टिंग सेंटर इकाई में दस साल से मजदूरी का काम कर रहे थे, जिसमें लगभग २०० श्रमिक रेगुलर हैं। इसके अलावा ठेके पर कार्यरत हैं। इकाई बंद करने से पहले न तो श्रमिकों को और न ही किसी श्रमिक संगठन व शासन प्रशासन को सूचना दी गई। बगैर सूचना इकाई में ताला बंद कर दिया गया।
सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों ने कलेक्टर के अलावा जिले के श्रम पदाधिकारी और संभागायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा और मांग उठाई कि कंपनी प्रबंधन से कहें कि कर्मचारियों को बाहर नहीं निकाला जाए। सीटू के जिला अध्यक्ष गिरिजेश सिंह सेंगर ने कहा है कि जेसी सीमेंट प्लांट की स्थापना के दौरान जिन किसानों की भूमि ली गई थी, उन परिवारों को भी कंपनी ने सेवा में रखा था। अब कंपनी से निकाले जाने की वजह से किसान परिवारों पर दोहरी मार पड़ी है। भूमि भी चली गई और नौकरी भी जा रही है।