Rewa: चक्रवाती तूफान का असर, गरज चमक के साथ बारिश, समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी बंद

Rewa Latest News Updates : चक्रवाती तूफान का असर, गरज चमक के साथ बारिश, समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी बंद

Update: 2021-05-18 17:28 GMT

रीवा/ Rewa News: 'ताऊ ते' नामक चक्रवाती तूफान का असर जिले पर भी दिख रहा हैं। विगत 4 से 5 दिनों से मौसम का रुख बिगडा हुआ है। जिले में रह-रह कर बारिश हो रही हैं। विगत दो दिनो हो रही बारिश बरसात के मौसम की याद दिला रहा है।

गरज चमके साथ तेज मूसलाधार बारिश में सबसे ज्यादा असर समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी पर पड़ रहा है। खुले आसमान के नीचे हो रही खरीदी पूरी तरह से बंद है। किसी तरह एक या दो किसानों के फसल की तौल हो पा रही है। 

तेज हवाओं से गिरे पेड़

चक्रवात के असर से जहां जिले में गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई। वही तेज हवाओं के चलने से हरे-भरे पेड़ धरासाई हो गये। सतना में बिजली गिरने दो लोगों की जान भी चली गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह मौसम में परिवर्तन चक्रवात के असर से है। आने वालें दिनों में अभी मौसम साफ होता नही दिख रहा है। आन वाले अगले दो से तीन  दिन बाद मौसम खुल सकता है। 

खरीदी केन्द्रों बारदाने उपलब्ध कराने के निर्देश 

जानकारी के अनुसार कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में संभागायुक्त अनिल सुचारी ने 5 विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। जिस पर कमिश्नर ने नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बारदाने की एक रैक आ गई है। इससे रीवा तथा सतना जिले को बारदाने उपलब्ध कराये गये हैं। सड़क मार्ग से भी बारदानों की आपूर्ति की जा रही है। 

बारिश से खरीदी प्रभावित

जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से खरीदी केन्द्रों का हाल यह है कि 4 दिन से किसान खरीदी केन्द्र के बाहर ट्रैक्टर लिए खडे हैं। खरीदी केन्द्र खुले आसमान के नीचे बारिश से भीगा हुआ हैं।

केन्द्र कीचड से सराबोर हैं। ऐसे में न तो खरीदी प्रभारी की हिम्मत पड़ रही तैाल करवाने की और न ही किसान की। क्योंकि जमीन में गिरने वाला अनाज पूरी तरह से खराब हो जायेगा।

बारिश से बढ़ी किसानों की मुश्किल

जिले में बे-मौसम बरसात ने किसनों की मुश्किल को और आधिक बढ़ा दिया हैं। कोरोना की वजह से किसानों को एक समय सीमा में अपनी उपज बेचने के लिए एसएमएस प्राप्त होता है।

समय बीत जाने के बाद तौल नही होती। वही बारिश की वहज से विगत 10 दिनों से खरीदी प्रभावित चल रही है। किसान परेशान हैं। 

बढ़ाई जाये खरीदी की तारीख

जानकारी के अनुसार 25 मई से खरीदी बंद होने वाली हैं। किसान चितित हैं कि उनकी फसल कैसे बिक पायेगी। बिगडे मौसम की वजह से प्रभावित हुई खरीदी को ध्यान में रखेते हुए प्रशासन को खरीदी की अंतिम तारीख में परिवर्तन करना चाहिए। वही जिले के कई केन्द्रेा में वारदाने की कमी से भी खरीदी बंद पडी हुई है।

Similar News