Coronavirus : रीवा के मेडिकल स्टोर्स में खुलेआम लूट, 700 रूपए तक बेंच रहें मास्क, Sanitizer मार्केट से ही गायब

रीवा। एक ओर जहाँ (coronavirus) देश में भी अपना रौद्र रूप दिखाता जा रहा है, वहीँ रीवा में लोग इसकी सुरक्षा के लिए Pollution Mask और sanitizer

Update: 2021-02-16 06:15 GMT

रीवा। एक ओर जहाँ कोरोना वायरस (coronavirus) देश में भी अपना रौद्र रूप दिखाता जा रहा है, वहीँ रीवा में लोग इसकी सुरक्षा के लिए Pollution Mask और sanitizer के लिए खुद को मज़बूरन लुटवा रहें है. आलम यह है की 10 रूपए वाला मास्क मेडिकल स्टोर में 300 रूपए तक जबकि 70 रूपए का N-90 मास्क 700 रूपए तक बेंचे जा रहे हैं.

ये एक ऐसा वक़्त है जहाँ लोगों को एक दुसरे का साथ देना है. परन्तु रीवा में कोरोना वायरस से बचाव के लिए उपयोग में आने वाली सामग्रियों को व्यावसायिक रूप दे दिया गया है. जहाँ तक बात है Sanitizer की, अधिकाँश जगह Sanitizer उपलब्ध ही नहीं है, जहाँ है भी वहां 60 रूपए वाला 400 तक में बिक रहा है. इस सम्बन्ध में जब व्यवसाइयों से बात की गई तो उन्होंने बताया की डिमांड अधिक है और प्रोडक्ट कम बचें हैं इस वजह से वे मनमानी रेट से सामान बेंच रहें है.

Similar News