CAA-NRC पर अलर्ट में रीवा, सड़क पर मुस्तैद दिख रहा पुलिस प्रशासन, एक साथ इतने लोग दिखें तो होगी गिरफ्तारी

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर हो प्रदर्शन पर रीवा का पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। रीवा में हालात कतई नहीं बिगड़ें और जनजीवन सामान्य रहे। इसके लिए शनिवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी स्वयं सड़क पर उतर आए और फ्लैग मार्च कर स्थितियों का जायजा लिया। कानून व्यवस्था के मद्देनजर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को शहर भर में तैनात किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी खुद हर गतिविधियों पर नजर रख रहे है।

गौरतलब है, NRC-CAA को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रविवार को जिले में भी कुछ लोग रैली या प्रदर्शन कर सकते हैं। लिहाजा पुलिस इस सूचना के बाद अलर्ट हो गई है। अधिकारियों के निर्देश पर जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया है।

शनिवार को प्रकाश चौराहा, अमहिया रोड, हास्पिटल चौराहा, शिल्पी प्लाजा मार्ग, उपरहटी, तरहटी, रानीगंज, घोघर, धोबिया टंकी में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के हर गली-चौराहे पर नजर रखी गई। शनिवार की शाम से ही पुलिस बल को हर जगह तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में धारा 144 लागू है। इस दौरान किसी भी तरह का प्रदर्शन करने वाले लोगों को बशा नहीं जाएगा।

इन स्थानों पर विशेष नजर : अधिकारियों ने शहर के कुछ संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया हैं। जिनमें मुय रूप से बिछिया, तकिया, घोघर,छोटी दरगाह, बड़ी दरगाह एवं निपनिया शामिल हैं। यहां पर विशेष नजर रखी जाएगी। यहां भारी संया में न सिर्फ पुलिस बल तैनात किया गया है, बल्कि पेट्रोलिंग भी की जाएगी।

एक साथ चार से अधिक लोग दिखे तो होंगे गिरफ्तार : देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देख एतिहयात के तौर पर चार दिन पहले ही कलेक्टर ने धारा 144 लगा दी है। इसके तहत जिले में होने वाले आयोजन, रैली, प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। रविवार को यह विशेष रूप से लागू रहेगी। बताया गया है कि एक साथ चार लोग से अधिक लोग दिखे तो उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिनके विरूद्ध कड़ी कर्रवाई की जाऐगी।

Similar News