रीवा में डीईओ के पद पर पदस्थ रहे रवि सिंह बघेल जाति प्रमाण पत्र अवैध घोषित, हड़कंप

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। रीवा में डीईओ के पद पर पदस्थ रहे रवि सिंह बघेल जाति प्रमाण पत्र के फर्जीवाड़े में फंस गए हैं। उनका सर्टिफिकेट एसटी एससी वर्ग ने जांच कर प्रमाणित भी कर दिया है। कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भी शासन को भेज दिया गया है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2015 में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में रवि सिंह का स्थानांतरण सिवनी से रीवा किया गया था।

यहां रवि सिंह 21 जून 2015 से अक्टूबर  2016 तक रहे। यहां पदस्थ रहते हुए उन्होंने कई कारनामे किए थे। रवि सिंह के समय ही अनुदान प्राप्त स्कूलों को शासनाधीन किया जाना था। जवा स्कूल को इन्होंने विवादित कर दिया था। इसके अलावा सेवा समाप्त गुरूजी की पदस्थापना भी कर दी थी। इनके कार्यकाल में ही सभी लिपिकों को भी इधर से उधर किया गया था।

Similar News