BIG NEWS : यदि आपके पास लग्जरी सुविधाएं हैं और सरकार से इसकी जानकारी छुपा रहे, तो आप आने वाले है मुश्किल में...: REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। अगर आपके पास लग्जरी सुविधाएं हैं और सरकार से इसकी जानकारी छुपा रहे हंै तो अब यह मुश्किल होगा। योंकि अब जल्द ही शहर से लेकर गांव तक ईएलओ सर्वे कराया जाएगा, जिसमें सभी जानकारी देना अनिवार्य होगा। हमेशा गरीबी और बेरोजगार होने का दावा करने वाले ग्रामीणों के बारे में अब सरकार पता लगाएगी कि वास्तव में वह गरीब और बेरोजगार हैं कि नहीं। इसका पूरा सच खंगालने की योजना सरकार बना रही है।
केंद्र सरकार के आदेश पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रदेश की ग्राम पंचायतों में ईएलओ (इजी ऑफ लिविंग) सर्वे कराएगी। इस सर्वे में किस ग्रामीण के पास कौन सी सुविधा है। किस-किस योजना का लाभ ले रहे हैं, इसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। सर्वे के लिए 16 मानक निर्धारित किए गए हैं। इन्हीं पर रोजगार सहायक सचिव काम करेंगे और घर-घर जाकर लोगों से जानकारी जुटाएंगे। संभवत: यह पहली बार होगा कि जब सरकार इस तरह का अभियान चलाने जा रही है या सर्वे फरवरी के आखिरी महीने में शुरू होगा जो अप्रैल तक समाप्त होगा।