2 लाख 83 हजार रुपए और दो पिस्टल के साथ युवक पकड़ाए : REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। होली पर्व के दौरान बुधवार को वाहनों की जांच करने में जुटी पुलिस ने एक कार से 2 लाख 83 हजार रुपए नगर और दो पिस्टल व दो कारतूस जब्त किए। पुलिस ने कार सवार गभुआनी निवासी नरेंद्र सिंह और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर कार को भी अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वर्जन
एक कार से 2 लाख 83 हजार रुपए तथा दो पिस्टल बरामद किए हैं। कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
आरके मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाइन।